Acacia nilotica (Babool) is an important medicinal plant widely recognized in traditional systems of medicine because of its diverse therapeutic and phytochemical properties [1], [2]. Babool pod powder has traditionally been utilized in Ayurvedic and folk medicine for the management of digestive disorders, microbial infections, inflammation, and oral diseases [3]. The pods are rich in several bioactive constituents such as tannins, flavonoids, alkaloids, phenolic compounds, saponins, and polyphenols, which contribute significantly to their pharmacological potential [4]. Scientific investigations have demonstrated notable antioxidant, antimicrobial, anti-inflammatory, antidiabetic, and wound-healing activities associated with different parts of Acacia nilotica, particularly the pods [5], [6]. In recent years, increasing attention has been directed toward plant-based therapeutics because of their comparatively safe, biodegradable, and economical nature [7]. The present review aims to summarize the medicinal significance and chemical composition of Babool pod powder with special emphasis on its traditional applications, phytochemical constituents, and therapeutic importance. The study also highlights the growing relevance of Acacia nilotica in herbal medicine and future pharmaceutical research.
Acacia NNilotica, Babool Pod Powder, Phytochemicals, Traditional Medicine, Antioxidant Activity, Medicinal Plants.
1. Gurib-Fakim, A. (2006) Medicinal plants: traditions of yesterday and drugs of tomorrow,” Molecular Aspects of Medicine, 27(1), 1–93.
22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात् अयोध्या एक शांत तीर्थनगरी से तीव्र गति से एक राष्ट्रीय-वैश्विक धार्मिक पर्यटन केन्द्र में रूपांतरित हुई है। इस रूपांतरण ने नगर के आर्थिक भूदृश्य को आधारभूत रूप से बदल दिया है, किन्तु विकास का लाभ स्थानिक रूप से असमान रहा है। प्रस्तुत शोध पत्र भौगोलिक दृष्टिकोण से इस प्रश्न की पड़ताल करता है कि पर्यटन-प्रेरित विकास का संकेन्द्रण मंदिर-केन्द्रित नगरीय कोर में किस प्रकार हुआ है, और इससे ग्रामीण परिधि तथा निकटवर्ती जिलों के साथ विकास की खाई किस प्रकार चौड़ी हुई है। अध्ययन में नगरीय कोर तथा ग्रामीण परिधि के बीच भूमि-मूल्य, अवसंरचना, रोजगार-संरचना एवं पूँजी-प्रवाह के विभेदों का विश्लेषण कोर-परिधि मॉडल तथा वहन-क्षमता की संकल्पनाओं के आलोक में किया गया है साथ ही ‘ट्रिकल-डाउन’ उपागम की सीमाओं, स्थानीय विस्थापन एवं जेन्ट्रिफिकेशन की प्रवृत्तियों को रेखांकित करते हुए समावेशी एवं संधारणीय विकास हेतु नीतिगत अनुशंसाएँ प्रस्तुत की गई हैं।
धार्मिक पर्यटन, कोर-परिधि मॉडल, ग्रामीण-नगरीय खाई, जेन्ट्रिफिकेशन, ट्रिकल-डाउन प्रभाव, वहन-क्षमता.
आदिवासी संस्कृति और सनातन परंपरा अविभाज्य संबंध है। आदिवासी समाज की संस्कृति मूलतः सनातन संस्कृति से गहरे रूप में जुड़ी हुई है। यह कोई नवीन विचार नहीं, बल्कि सहस्राब्दियों से चली आ रही जीवन-पद्धति का सत्य है। आदिवासी समाज ने सदा से प्रकृति, परंपरा, देव-आस्था और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखकर जीवन जिया है। परंपरागत रूप से, आदिवासी लोग घनिष्ठ समुदायों में रहते थे, अक्सर ग्रामीण या दूरदराज के क्षेत्रों में, और अपने भोजन और आजीविका के लिए निर्वाह कृषि, शिकार और इकट्ठा होने पर निर्भर थे। वे आम तौर पर प्राकृतिक सामग्री से बनी साधारण संरचनाओं में रहते थे, जैसे कि बांस, मिट्टी या छप्पर। जनजातीय संस्कृति क्या है? इसमें जनजातीय रीति-रिवाज, मान्यताएं, अनुष्ठान और प्रथाएं शामिल हैं। उदाहरणों में लोककथाएं, समारोह, वस्त्र, संगीत, भाषा, पारिवारिक भूमिकाएं, कहानियां और भोजन जैसी चीजें शामिल हैं। भारत में भील जनजाति सबसे बड़ी आदिवासी जाति है, जो कुल अनुसूचित जनजाति आबादी का लगभग 38 प्रतिशत है, इसके बाद गोंड दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है, जो कुल जनजाति आबादी का 26.2 प्रतिशत है, और ये दोनों जनजातियाँ मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पाई जाती हैं। भारत में कई आदिवासी समुदाय हैं, जिनमें से 10 प्रमुख नाम हैं, गोंड, भील, संथाल, मुंडा, उरांव, खासी, गारो, नागा, मिज़ो, और टोडा; ये भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं और अपनी अनूठी संस्कृति, भाषा व परंपराओं को बनाए रखते है। जनजातीय समाज ऐसे सामाजिक समूह होते हैं जो मुख्य रूप से रिश्तेदारी के आधार पर संगठित होते हैं और आमतौर पर इनमें केंद्रीकृत सत्ता का अभाव, सरल प्रौद्योगिकी और निर्वाह अर्थव्यवस्था जैसी विशेषताएं होती हैं । इन समाजों में अक्सर समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं होती हैं, जिनमें अनूठी भाषाएं, रीति-रिवाज और कला रूप शामिल हैं।
स्वदेशी समुदाय, उपमहाद्वीप, संस्कृति, परंपराएं, मान्यताएं आजीविका समावेशिता.
1. लानी, एस. (2013) सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कामकाज पीआरएस रिपोर्ट, http://www.spandanindia.org/cms/data/Article/A20141017122945_9.pdf, Accessed on 20/09/2024.
Microfinance plays a vital role in promoting financial inclusion by providing financial services to low-income individuals and underserved communities. However, traditional microfinance institutions (MFIs) often face challenges such as high operational costs, limited outreach, inefficient loan processing, and difficulties in credit assessment. The emergence of Artificial Intelligence (AI) and digital technologies has created new opportunities to address these challenges and transform microfinance operations. This conceptual study examines the role of AI and digital transformation in enhancing microfinance services. It highlights the applications of AI in credit assessment, risk management, fraud detection, customer relationship management, and loan automation. The study also explores opportunities such as improved financial inclusion, operational efficiency, cost reduction, and data-driven decision-making, while discussing challenges related to digital literacy, cybersecurity, data privacy, and regulatory compliance. The study concludes that responsible adoption of AI can significantly improve the effectiveness, sustainability, and inclusiveness of microfinance services.
Microfinance, Artificial Intelligence (AI), Digital Transformation, Microfinance Institutions (MFIs), Financial Inclusion, Financial Technology.
1. Ashraf, D. (2023) Digital Finance and Artificial Intelligence: Islamic Finance Challenges and Prospects. In Z.H. Jumat, S. Hafiz Khateeb, & S. Nazim Ali (Eds.), Islamic Finance, FinTech, and the Road to Sustainability, p. 241-258, Palgrave Macmillan, Houndmills, Basingstoke, Hampshire, RG21 6XS, GB.
वामपंथी उग्रवाद, जिसे प्रायः माओवाद या नक्सलवाद के नाम से जाना जाता है, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के द्वारा वर्ष 2006 में इसे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक माना था, किन्तु अब दो दशक बाद वामपंथी उग्रवादियों का लाल गलियारा महज 03 जिलों में संकुचित हो गया हैं। यह शोध पत्र भारत में वामपंथी उग्रवाद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, वैचारिक आधार, भौगोलिक विस्तार तथा कार्यप्रणाली का विश्लेषण करते हुए उसके उन्मूलन हेतु भारत सरकार द्वारा अपनाई गई समेकित रणनीति का अध्ययन प्रस्तुत करता है। भारत सरकार की बहुआयामी रणनीतियों जैसे-राष्ट्रीय नीति एवं कार्य योजना (2015), समाधान रणनीति (2017), आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति, वित्तीय नेटवर्क पर नियंत्रण, सुरक्षा संबंधी व्यय योजना, विशेष केंद्रीय सहायता तथा सिविक एक्शन कार्यक्रम का विश्लेषण प्रस्तुत शोध पत्र में किया गया है। अध्ययन से प्राप्त आँकड़ों से स्पष्ट है कि 2010 से 2025 के मध्य हिंसक घटनाओं एवं प्रभावित जिलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। प्रस्तुत शोध पत्र के लेखन में विभिन्न सरकारी दस्तावेजों, अकादमिक अध्ययनों, समाचार पत्रों एवं सुरक्षा एजेंसियों के आंकड़ों का उपयोग करते हुए एक गुणात्मक और मात्रात्मक दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास किया गया है। अंततः उक्त अध्ययन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि सुरक्षा, विकास और अधिकार आधारित समन्वित दृष्टिकोण ने वामपंथी उग्रवाद के संरचनात्मक एवं क्रियात्मक आधारों को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वामपंथी उग्रवाद , माओवाद, आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति, आंतरिक सुरक्षा.
1. गृह मंत्रालय, भारत सरकार. पत्र सूचना कार्यालय, वर्षांत समीक्षा (2025) 13 फरवरी 2026 को प्राप्त, https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2210723®=3&lang=2, Accessed 13/02/2026.